क्या हैं पाचन संबंधी विकार?  

शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए हम खाना खाते हैं। खाना या फिर पेय पदार्थ शरीर के अंदर जाकर छोटे-छोटे भागों (न्यूट्रिएंट्स) में विभाजित हो जाता है। न्यूट्रिएंट्स को शरीर आवशोषित कर लेता है और कोशिकाओं के लिए ऊर्जा का निर्माण ब्लॉक के रूप में करता है।

कई बार हमें पेट दर्द की शिकायत भी होती है। इस दर्द का सीधा संबंध भीतरी गड़बड़ी की ओर संकेत करता है। पेट की गड़बड़ी या पाचन संबंधी विकार (Digestive Disorder) सामान्य भी हो सकती है या फिर ये किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है।

पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर निम्न पाचन संबंधी विकार

– खून बहना – सूजन की समस्या होना – कब्ज की समस्या रहना – दस्त होना – असंयमिता – मतली और उल्टी आना – पेट में दर्द होना – निगलने की समस्या – वजन बढ़ना या कम होना

क्या हैं पाचन संबंधी समस्याओं का कारण?

पाचन संबंधी विकार के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर ये दिक्कत ख़राब जीवनशैली और खनपान में समस्याओं के चलते हो सकती हैं। लेकिन इसके मुख्य कारण पेट में संक्रमण, बैक्टेरियल इंफ़ेक्शन, जलन और सूजन रोकनेवाली दवाओं, इबूप्रोफेन और एसपीरिन जैसी दवाओं के सेवन, अधिक मात्रा में वसायुक्त पदार्थ खाने, शराब, चाय, कॉफ़ी के सेवन के चलते हो सकता है।

पाचन संबंधी विकार (Digestive Disorder) होने पर रोगी को किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं? क्या आप जानते है ?

1. बवासीर

2. एसिडिटी

3. कब्ज

4. डायरिया

5. गर्ड

यदि आपको पाचन संबंधी विकार (Digestive Disorder) है, तो आपकी समस्याओं का निदान और उपचार करने में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट मदद करेंगे।   डॉ. सुशील कुमार जैन पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.